Ranchi: रांची पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 15 ग्राम ब्राउन शुगर, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक मोबाइल फोन तथा ₹1.70 लाख नकद बरामद किया है।
तलाशी के दौरान करीब 3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
वरीय पुलिस अधीक्षक को 9 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि तमाड़ के बंगाली टोला में ब्राउन शुगर की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बुंडू के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल की मदद से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आशिक खान बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह यह मादक पदार्थ राजा शिव दत्ता मलिक से खरीदता है।
Read More- खूंटी में डबल मर्डर, युवक-युवती का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप
12 ग्राम ब्राउन शुगर और ₹1.70 लाख नकद बरामद
इसके बाद पुलिस ने राजा शिव दत्ता मलिक के घर की तलाशी ली, जहां से करीब 12 ग्राम ब्राउन शुगर, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक मोबाइल फोन तथा ₹1.70 लाख नकद बरामद किए गए। बरामद मादक पदार्थ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Read More- कोडरमा के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का जोरदार हंगामा
पुलिस ने इस मामले में तमाड़ थाना कांड संख्या 41/26 के तहत NDPS Act की धारा 21(b), 22 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









