Ranchi: जमशेदपुर के चर्चित करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले के आखिरी फरार नामजद आरोपी राघवेंद्र सिंह ने बिष्टुपुर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है।
उसके सरेंडर के साथ ही इस बहुचर्चित हत्याकांड के सभी नामजद आरोपी अब पुलिस या न्यायिक हिरासत में पहुंच चुके हैं। इससे पहले आरोपी राहुल दुबे ने भी बिष्टुपुर थाना में सरेंडर किया था।
27 जून की रात हुई थी खूनी वारदात
बताते चलें कि यह मामला 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुई हिंसक घटना से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, बार के अंदर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामला बढ़ने पर बाउंसरों ने दोनों पक्षों को बाहर निकाल दिया।
इसके कुछ देर बाद बाहर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिसमें करणी सेना नेता हिमांशु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके एक साथी पर भी हमला हुआ था। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने हिमांशु सिंह को मृत घोषित कर दिया।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









