Ranchi: मध्य प्रदेश के भोपाल में 4 से 18 जुलाई तक चल रहे राष्ट्रीय तैयारी शिविर के प्रदर्शन के आधार पर हॉकी इंडिया ने महिला यूथ हॉकी 5s एशियन चैंपियनशिप 2026 के लिए 10 सदस्यीय भारतीय महिला टीम और चंडीगढ़ में चल रहे पुरुष वर्ग के कैंप से 10 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा कर की। यह टूर्नामेंट 20 से 25 जुलाई 2026 तक मस्कट, ओमान में आयोजित है।
हॉकी इंडिया द्वारा 10 सदस्यीय घोषित सब जूनियर भारतीय महिला टीम में झारखंड की 05 खिलाड़ी जब कि पुरुष टीम में झारखंड 01 कुल 06 खिलाड़ियों ने जगह बनाकर राज्य का नाम रोशन किया है।
चयनित झारखंड की खिलाड़ी हैं:
महिला वर्ग
1. संदीपा कुमारी
2. पुष्पा मांझी
3. श्रुति कुमारी
4. खिल्ली कुमारी
5. नीलम टोपनो
पुरुष वर्ग में झारखंड के
1. आशीष तनी पूर्ति
बताते चलें कि संदीपा कुमारी, नीलम टोपनो, पुष्पा मांझी, खिल्ली कुमारी, श्रुति कुमारी पहले से ही भोपाल में चल रहे 15 सदस्यीय सब जूनियर तैयारी समूह का हिस्सा थीं। जबकि पुरुष टीम का कैंप पंजाब में चल रहा था।
हॉकी झारखंड और झारखंड सरकार खेल विभाग के पदाधिकारियों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है और टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने शुभकामनाएं और बधाई देते कहा कि हमारे झारखंड राज्य से 06 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन होना झारखंड में हॉकी के लिए सरकार और हॉकी झारखंड के द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यो,प्रोत्साहन और मार्गदर्शन का प्रमाण है।
जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम अभी यूनाइटेड किंगडम एक्सपोजर दौरे पर गई है इसमें भी झारखंड की 04 खिलाड़ी शामिल है और एशियन गेम्स के लिए दो दिन पहले ही टीम की घोषणा हुई जिसमे भी झारखंड के 04 खिलाड़ी है। इस तरह सीनियर, जूनियर, और सब जूनियर भारतीय महिला टीम में झारखंड की 13 महिला खिलाड़ी टीम में सामिल है जो अपने आप बहुत बड़ी उपलब्धि है।









