नई दिल्ली: NEET Paper Leak मामले में एक तरफ जहां कॉकरोज जनता पार्टी का जंतर-मंतर में प्रदर्श शुरू हो गया है। तो वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय दल की बैठक में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की है औऱ जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया गया है। पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा भी लिया गया है। प्रधानमंत्री ने इस पूरे मामले को घोर पाप बताया है और कहा कि सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा। ताकि आगे कफी पेपर लीक जैसी घटना न हो। यह जानकारी संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि पीएम ने यह भी विश्वास दिलाया है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा।
Read More: NEET Paper Leak Protest: जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, संसद मार्च का ऐलान; PM मोदी का सख्त संदेश
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन फिर शुरू
हालांकि इस वक्त देश में नीट पेपर लीक मामले को लेकर विवाद काभी गर्म है। साथ ही जिस प्रकार जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान जिस प्रकार प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठिया बरसाई गई। उसको लेकर विवाद और गहराता जा रहा है। प्रधानमंत्री के बयान आने के बाद कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि सोमवार को संसद मार्च में पुलिस ने बर्बरता की है। सोनम वांगचुक ने पुलिस की कार्रवाई देखने के बाद से अनशन जारी रखने का फैसला किया है। साथ ही दीपके ने कहा है कि संसद मार्च आज नहीं निकाला जा रहा है। क्योंकि इस सरकार औऱ पुलिस ने छात्रों का खून बहाया है। इस सरकार को छात्रों की कोई परवाह नहीं है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों
इधऱ सदन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘छात्रों पर आंसू गैस क्यों छोड़ी गई, क्यों लाठीचार्ज किया गया। आज कई छात्र अस्पताल में हैं। उन्होंने सरकार से प्रदर्शनकारियों और जेपी नड्डा के बीच हुई बातचीत की जानकारी सदन में देने की मांग की। वहीं कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, सोमवार को छात्रों के प्रति सरकार का काफी क्रूर रवैया देखने को मिला है। उन्होंने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे औऱ नीट व सीबीएससी परीक्षा पेपर लीक मामले में स्पष्ट कार्रवाई की जानी चाहिए।
लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
इधर लोकसभा में विपक्षी सांसदों के द्वारा दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए जोरदार हंगामा किया है। वहीं हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही थी। जिसके बाद लोकसभा की बैठक पहले एक बार स्थगित हुई और फिर दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। ध्यान रहे कि 12 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू होने के बाद से विपक्ष के सांसदों ने फिर से हंगामा किया, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है।









