गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

बाघमारा के सदरियाडीह में नवनिर्मित सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, गांव में पसरा मातम

जुलाई 23, 2026
in धनबाद Dhanbad
A A
बाघमारा के सदरियाडीह में नवनिर्मित सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, गांव में पसरा मातम
Share on FacebookShare on Twitter

Dhanbad: बाघमारा थाना के सदरियाडीह गांव में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। गांव में करीब एक माह पूर्व बने नवनिर्मित सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने और दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंधारी निवासी दिलीप महतो और सदरियाडीह निवासी राजेश महतो के रूप में हुई है।

Table of Contents

Toggle
  • जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत की आशंका
    • गैस रिसाव की उच्च स्तरीय जांच की मांग

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब दस बजे जब दोनों मजदूर लगभग दस फीट गहरे सेप्टिक टैंक में उतरे, तो अंदर ही अचेत हो गए। उन्हें तड़पता देख एक तीसरा व्यक्ति भी बचाव के लिए नीचे उतरा, लेकिन दम घुटने लगने के कारण वह समय रहते किसी तरह बाहर निकल आया। हालांकि, उसकी भी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे घरेलू इलाज के बाद सामान्य किया जा सका।

जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत की आशंका

घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को टैंक से बाहर निकालकर तुरंत सामुदायिक अस्पताल बाघमारा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों और स्थानीय लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि टैंक के भीतर बनी जहरीली गैस की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। पोस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का खुलासा हो पायेगा।

हादसे की सूचना मिलते ही बाघमारा थानेदार अजीत कुमार और अंचलाधिकारी गिरिजानंद किस्कू अस्पताल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से जहां मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

गैस रिसाव की उच्च स्तरीय जांच की मांग

मृतक दिलीप महतो अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं, जबकि राजेश महतो के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। दोनों परिवारों के सामने अब आजीविका का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कु ने कहा कि जहरीली गैस की चपेट मे आने से दोनों मजदूरों की मौत हुई है। उस जगह किस तरह की जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है इसकी जांच के लिए बीसीसीएल प्रबंधन को सूचना दी गई है। जबकी गैस रिसाव की उच्च स्तरीय जांच के लिए बीसीसीएल मुख्यालय के सुरक्षा व बचाव विभाग को पत्र भेजा जा रहा है।

जिला प्रशासन को भी घटना की सूचना दी गई है। बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा की शवों का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है ।

Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

Related Posts

धनबाद में प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो बदमाश हथियार व जिंदा बम के साथ गिरफ्तार
धनबाद Dhanbad

धनबाद में प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो बदमाश हथियार व जिंदा बम के साथ गिरफ्तार

जुलाई 23, 2026
धनबाद के नवादा जंगल में मिला खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत
धनबाद Dhanbad

धनबाद के नवादा जंगल में मिला खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

जुलाई 18, 2026
धनबाद हॉस्टल कांड-10वीं छात्र की बेल्ट से पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
धनबाद Dhanbad

धनबाद हॉस्टल कांड-10वीं छात्र की बेल्ट से पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

जुलाई 17, 2026
Next Post
Ranchi News: Ranchi Municipal Corporation takes major action against encroachment and illegal construction; notices issued to 12 buildings.

Ranchi News: अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर Ranchi Nagar Nigam का बड़ा एक्शन, 12 भवनों को नोटिस

DC conducts surprise inspection at Ranchi Sadar Hospital; asks patients directly about the reality of their treatment.

Ranchi सदर अस्पताल में DC का औचक निरीक्षण, मरीजों से सीधे पूछी इलाज की हकीकत

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

दिल्ली में केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से मिले सुदेश महतो, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्ली में केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से मिले सुदेश महतो, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

जुलाई 23, 2026

भाजपा कार्यालय घेराव के बाद बढ़ा विवाद, BJP और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर दर्ज कराई FIR

Ranchi सदर अस्पताल में DC का औचक निरीक्षण, मरीजों से सीधे पूछी इलाज की हकीकत

Ranchi News: अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर Ranchi Nagar Nigam का बड़ा एक्शन, 12 भवनों को नोटिस

बाघमारा के सदरियाडीह में नवनिर्मित सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, गांव में पसरा मातम

पाकुड़ में केंद्र सरकार के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra