Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

प्रसूता की मौत से बाघमारा में हंगामा: इलाज में लापरवाही का आरोप, हरिणा चौक जाम

मंगलवार को बाघमारा के हरिणा चौक पर एक प्रसूता की संदिग्ध मौत के बाद भारी बवाल मच गया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतका के परिजन और ग्रामीण अनवित अस्पताल के सामने सोमवार रात से ही धरने पर बैठ गए।

November 4, 2025
in झारखंड
A A
Uproar in Baghmara due to death of pregnant woman: Allegation of negligence in treatment, Harina Chowk jammed

Uproar in Baghmara due to death of pregnant woman: Allegation of negligence in treatment, Harina Chowk jammed

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: मंगलवार को बाघमारा के हरिणा चौक पर एक प्रसूता की संदिग्ध मौत के बाद भारी बवाल मच गया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतका के परिजन और ग्रामीण अनवित अस्पताल के सामने सोमवार रात से ही धरने पर बैठ गए। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की।

हरिणा चौक जाम, टायर जलाकर जताया विरोध

सुबह से ही लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती गई और दोपहर होते-होते आंदोलन उग्र हो गया। समाधान नहीं निकलने पर आक्रोशित लोगों ने हरिणा चौक पर सड़क जाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी विरोध में शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर सड़क को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और घंटों यातायात बाधित रहा।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र निवासी रमेश महतो ने बताया कि उनकी पुत्री गीता की शादी रामाकुंडा निवासी राजेश महतो से हुई थी। 26 अक्टूबर को प्रसव के लिए गीता को अनवित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद सोमवार को छुट्टी दे दी गई, लेकिन घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन जब उसे फिर अस्पताल लेकर पहुंचे, तो इलाज से इनकार कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद डॉक्टरों ने गीता की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया और समय पर उचित इलाज नहीं किया। अस्पताल प्रबंधन से पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जिम्मेदार व्यक्ति उपलब्ध नहीं था।

मौके पर प्रशासन और वार्ता जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। वहीं, बाघमारा अंचल कार्यालय में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और अस्पताल प्रबंधन के बीच वार्ता जारी है।

मृतका की गोद में दूधमुंही बच्ची के साथ परिजन अस्पताल के बाहर बैठे हैं, जिससे माहौल अत्यंत भावुक बना हुआ है। वार्ता में मुखिया रिंकू महतो, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हैं।

स्थानीय लोगों की मांग – दोषियों पर कार्रवाई हो

ग्रामीणों और परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने क्षेत्र में निजी अस्पतालों की लापरवाह कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है।

 

 

Related Posts

Breaking News: Petrol and Diesel Prices Rise Again in the Country—Rates Hiked for the Second Time in Five Days
Breaking News

Breaking News: देश में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम, जानें शहर का नया रेट

May 19, 2026
झारखंड का मौसम: रांची समेत इन 10 जिलों में अगले 3 दिन भारी बारिश के आसार, 60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
झारखंड

झारखंड का मौसम: रांची समेत इन 10 जिलों में अगले 3 दिन भारी बारिश के आसार, 60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

May 19, 2026
Theft at Shri Hari Mandir in Doranda, Ranchi; thieves break donation box and flee with cash
रांची

Ranchi के डोरंडा स्थित श्री हरि मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़ नकदी लेकर फरार हुए चोर

May 18, 2026
Next Post
राशिफल

5 नवंबर 2025 का राशिफल: जानें किन राशियों के लिए आने वाली है खुशखबरी!

Today's Horoscope: 25 February 2026 Daily Prediction

Horoscope 5 December 2025: आज किसका चमकेगा भाग्य? मेष से मीन तक पढ़ें आज का राशिफल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Breaking News: Petrol and Diesel Prices Rise Again in the Country—Rates Hiked for the Second Time in Five Days

Breaking News: देश में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम, जानें शहर का नया रेट

May 19, 2026

Dhoni के ‘आखिरी दीदार’ ने बढ़ाई हलचल! चेपॉक में भावुक हुए फैंस, रिटायरमेंट की अटकलें तेज

झारखंड का मौसम: रांची समेत इन 10 जिलों में अगले 3 दिन भारी बारिश के आसार, 60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

आज का राशिफल 19 मई 2026: इन राशि वालों को नौकरी, पैसा और प्यार में मिलेगा बड़ा फायदा

आखिर क्या है Cockroach Janta Party (CJP )? CJI के ‘cockroach’ वाले बयान ने क्यों भड़काई Gen Z

Breaking News: होटवार जेल गर्भवती महिला बंदी मामला: झालसा ने लिया संज्ञान

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra