Koderma: कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित रांची-पटना मुख्य मार्ग पर बीती देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोडरमा घाटी के मेघातरी के पास एक बस और ट्रक की टक्कर के बाद कुल चार वाहन आपस में भिड़ गए। दुर्घटना में बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिहार के सिवान से टाटा जा रही शिव शक्ति बस मेघातरी के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे एक ट्रक के किनारे से टकरा गई। बस को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक भी वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके बाद ट्रक आगे चल रहे दो अन्य ट्रकों से जा भिड़ा। देखते ही देखते चारों वाहन सड़क पर फंस गए और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
यात्रियों में मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। सभी घायलों को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुरक्षित रवाना कर दिया गया। चारों वाहन सड़क पर खड़े होने के कारण कोडरमा घाटी में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। जाम के चलते रांची-पटना मुख्य मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों यात्रियों और मालवाहक वाहनों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।Koderma पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें: झारखंड-छत्तीसगढ़ के लगभग 24 नक्सलियों ने किया सरेंडर, ऑपरेशन नवजीवन-2 की बड़ी कामयाबी
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








