Ranchi: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) झारखंड राज्य की उत्पाद नीति, शराब आपूर्ति व्यवस्था, झारखंड स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) की प्रक्रियाओं तथा उनसे जुड़ी कथित वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच को आगे बढ़ा रहा है। इसी क्रम में ब्यूरो ने तीन पूर्व अधिकारियों को 4 अगस्त 2026 को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का समन जारी किया है।
एसीबी के अनुसार समन तत्कालीन संयुक्त आयुक्त (उत्पाद) गजेन्द्र सिंह, तत्कालीन महाप्रबंधक (वित्त), JSBCL सुधीर कुमार दास तथा तत्कालीन उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश को भेजा गया है। ब्यूरो का कहना है कि इन अधिकारियों से पहले दर्ज बयानों और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर आवश्यक स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
टेंडर प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी एसीबी
जांच एजेंसी के मुताबिक अब तक दर्ज बयानों का उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों से मिलान किया जा रहा है। जहां अतिरिक्त जानकारी या स्पष्टीकरण की आवश्यकता महसूस हो रही है, संबंधित व्यक्तियों को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। एसीबी टेंडर प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहा है। इसमें टेंडर की शर्तें, उनमें हुए बदलाव, संबंधित अधिकारियों और संस्थाओं की भूमिका तथा टेंडर में भाग लेने वाली कंपनियों की प्रक्रिया की समीक्षा शामिल है। इसके अलावा बैंक गारंटी, भुगतान, राजस्व वसूली, नकद संग्रह, बैंक में राशि जमा करने, ऑडिट और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि जांच निष्पक्ष, तथ्यपरक और साक्ष्य आधारित तरीके से की जा रही है। किसी भी व्यक्ति की भूमिका को लेकर कोई निष्कर्ष केवल दस्तावेजों, बयानों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के समग्र परीक्षण के बाद ही निकाला जाएगा।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









