रविवार, सितम्बर 13, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

झारखंड में 65% से अधिक मक्का की बुआई पूरी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए अहम निर्देश

अगस्त 21, 2026
in रांची Ranchi
A A
झारखंड में 65% से अधिक मक्का की बुआई पूरी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए अहम निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
WhatsApp चैनल से जुड़ें खबर मंत्र चुने
Ranchi: राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज नेपाल हाउस सचिवालय स्थित अपने चैम्बर में कृषि विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दीक पी., विशेष सचिव गोपाल तिवारी, कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा सहित विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मंत्री ने राज्य में खरीफ फसलों की प्रगति, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

राज्य में इस वर्ष मक्का की खेती उत्साहजनक रही

मंत्री ने कहा कि राज्य में इस वर्ष मक्का की खेती उत्साहजनक रही है। अब तक 65 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में मक्का की बुआई हो चुकी है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन जिलों में किसानों के बीच मक्का बीज की अधिक मांग है, वहां आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त मक्का बीज का आवंटन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी किसान बीज के अभाव में खेती से वंचित न रहे। मिलेट मिशन के अंतर्गत आयोजित विशेष पंजीकरण अभियान की समीक्षा करते हुए मंत्री ने बताया कि अब तक लगभग 22,729 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है। उन्होंने इस संख्या में और वृद्धि करने के लिए विशेष पंजीकरण अभियान को और व्यापक स्तर पर संचालित करने का निर्देश दिया। साथ ही राज्य में मोटे अनाज (मिलेट) को बढ़ावा देने तथा इससे जुड़े उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से रांची, जमशेदपुर एवं देवघर में आधुनिक मिलेट कैफे स्थापित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि मिलेट कैफे किसानों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोगों को पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों से भी जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेंगे। बैठक में मंत्री ने प्रत्येक पंचायत स्तर पर मिट्टी जांच शिविर आयोजित कर मिट्टी के नमूनों का संग्रहण एवं परीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे नियमित रूप से क्षेत्रीय भ्रमण करें तथा जिलों में विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा करें, जिससे योजनाओं का लाभ समय पर किसानों तक पहुंच सके।

कृषक पाठशाला राज्य सरकार की एक फ्लैगशिप योजना

मंत्री ने कहा कि कृषक पाठशाला राज्य सरकार की एक फ्लैगशिप योजना है, जिसके माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके प्रभावी संचालन के लिए इसे बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के संस्थानों से जोड़ते हुए विशेषज्ञों का सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों एवं वैज्ञानिक परामर्श का लाभ मिल सके। मंत्री ने विभाग की सभी योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार किसानों की समृद्धि एवं कृषि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विभाग की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े किसान तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के साथ-साथ जमीनी स्तर पर सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।”
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • रांची में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विचारों पर चलने का लिया संकल्प
    रांची में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विचारों पर चलने का लिया संकल्प
  • रांची में 23 अगस्त को मनाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की 151वीं जयंती
    रांची में 23 अगस्त को मनाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की 151वीं जयंती
  • JPSC, JSSC परीक्षा रद्द मामला हाईकोर्ट पहुंचा, एक साथ तीन याचिका दाखिल
    JPSC, JSSC परीक्षा रद्द मामला हाईकोर्ट पहुंचा, एक साथ तीन याचिका दाखिल
  • झारखंड छात्र आंदोलन खत्म, सरकार को 2 महीने का अल्टीमेटम
    झारखंड छात्र आंदोलन खत्म, सरकार को 2 महीने का अल्टीमेटम
च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची में व्यवसाय के नाम पर 80.60 लाख धोखाधड़ी, छह लोगों पर FIR
  • रांची में फेडरेशन चैंबर की आमसभा, 21 कार्यकारिणी सदस्यों समेत तीन प्रमंडलों में रविवार को मतदान
  • जातिगत जनगणना में OBC की अलग पहचान और कोड जरूरी: केशव महतो कमलेश

Table of Contents

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Toggle
  • राज्य में इस वर्ष मक्का की खेती उत्साहजनक रही
    • कृषक पाठशाला राज्य सरकार की एक फ्लैगशिप योजना
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

रांची में व्यवसाय और फ्लैट के नाम पर 80.60 लाख धोखाधड़ी, छह लोगों पर FIR
रांची Ranchi

रांची में व्यवसाय के नाम पर 80.60 लाख धोखाधड़ी, छह लोगों पर FIR

सितम्बर 13, 2026
रांची में फेडरेशन चैंबर की आमसभा, 21 कार्यकारिणी सदस्यों समेत तीन प्रमंडलों में रविवार को मतदान
रांची Ranchi

रांची में फेडरेशन चैंबर की आमसभा, 21 कार्यकारिणी सदस्यों समेत तीन प्रमंडलों में रविवार को मतदान

सितम्बर 12, 2026
A distinct identity and code for OBCs in the caste census are essential: Keshav Mahto Kamlesh.
रांची Ranchi

जातिगत जनगणना में OBC की अलग पहचान और कोड जरूरी: केशव महतो कमलेश

सितम्बर 12, 2026
Next Post
जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल छात्रा से मंत्री दीपिका पांडे ने की मुलाकात

जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल छात्रा से मंत्री दीपिका पांडे ने की मुलाकात

भाजपा सांसद कंगना रनौत के विवादित बयान के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन

भाजपा सांसद कंगना रनौत के विवादित बयान के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

रांची में व्यवसाय और फ्लैट के नाम पर 80.60 लाख धोखाधड़ी, छह लोगों पर FIR

रांची में व्यवसाय के नाम पर 80.60 लाख धोखाधड़ी, छह लोगों पर FIR

सितम्बर 13, 2026

गावां में जंगली बिरनी का आतंक-15 दिनों में तीन मौतें, 150 से अधिक घायल

Dhanbad: कतरास में बड़ा हादसा! अवैध खनन की सुरंग धंसी, दो की मौत; कई फंसे

JSSC नियुक्ति घोटाला: CID जांच पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, बोले- ‘बड़ी मछलियों को बचाने की कोशिश’

Jharkhand: रांची समेत झारखंड में फिर बारिश! 13 सितंबर को बाहर निकलने से पहले जानें अपडेट

Rashifal: 13 सितंबर को सूर्य देव रहेंगे मेहरबान, इन राशियों को मिल सकता है बड़ा फायदा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra