Dhanbad: झारखंड के धनबाद जिले के मूनीडीह ओपी क्षेत्र स्थित भटिंडा फॉल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नहाने के दौरान एक आईटीआई परीक्षार्थी की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के सरिया निवासी ओम प्रकाश उर्फ गोलू पंडित के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश धनबाद में आईटीआई की परीक्षा देने आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह लोयाबाद स्थित अपने रिश्तेदार के घर गया। वहां से वह अपने मौसेरे भाई सुजल और एक अन्य साथी के साथ घूमने के लिए भटिंडा फॉल पहुंचा।
सेल्फी लेने के दौरान बिगड़ा संतुलन, गहरे पानी में डूबा युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक फॉल में नहा रहे थे। इसी दौरान सेल्फी लेने के बाद अचानक ओम प्रकाश का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख उसका मौसेरा भाई सुजल तुरंत उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वह सफल नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया और राहत अभियान शुरू किया गया।Dhanbad: तीन घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव
स्थानीय गोताखोरों ने करीब तीन घंटे तक लगातार खोजबीन की। काफी प्रयास के बाद ओम प्रकाश का शव पानी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही मूनीडीह ओपी प्रभारी मनीता कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, धनबाद भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मूनीडीह ओपी प्रभारी मनीता कुमारी ने बताया कि भटिंडा फॉल में डूबने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है और मामले की जांच जारी है।बरसात में बढ़ जाता है खतरा
बरसात के मौसम में भटिंडा फॉल का जलस्तर और पानी का बहाव काफी तेज हो जाता है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग यहां नहाने और सेल्फी लेने के लिए पहुंचते हैं। यह हादसा एक बार फिर पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और लोगों से सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर करता है। प्रशासन भी लगातार लोगों से अपील करता रहा है कि बारिश के दौरान गहरे पानी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। ये भी पढ़ें: 1 अगस्त को jharkhand में कैसा रहेगा मौसम? IMD ने बारिश को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









