Ranchi: डाक विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। अब कर्मचारी इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन पा सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें परीक्षा पास करना होगा। डाक विभाग ने साल 2026 की रिक्तियों को भरने के लिए सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा करने वाली है। यह आयोजन 26 और 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इसके जरिए निर्धारित विभागीय कोटे की 66.66 प्रतिशत रिक्तियां भरी जाएंगी।
कर्मचारियों से विभाग ने ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं
विभाग की तरफ से इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले कर्मचारियों से विभाग ने ऑनलाइन आवेदन मांगी है। जारी अधिसूचना में परीक्षा से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी गई है। कर्मचारियों को आवेदन से पहले अधिसूचना में दी गई शर्तों के अनुसार अपनी पात्रता जांचने की सलाह दी गई है।2026 की रिक्तियों के लिए होगी परीक्षा
डाक विभाग के अनुसार, परीक्षा वर्ष 2026 की रिक्तियों के लिए होगी। इसके लिए रिक्तियों की अवधि 1 जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। विभागीय कोटे के तहत आने वाली रिक्तियों को परीक्षा के माध्यम से भरा जाएगा।सर्किल प्रमुखों को प्रचार का निर्देश
डाक विभाग ने सभी सर्किल प्रमुखों को परीक्षा संबंधी अधिसूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है। इसका उद्देश्य पात्र कर्मचारियों तक समय पर जानकारी पहुंचाना और उन्हें निर्धारित अवधि में आवेदन का अवसर देना है। संबंधित अधिकारियों और प्रशिक्षण संस्थानों को भी परीक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। कर्मचारियों से कहा गया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video












