Ranchi: झारखंड में छात्रों के आंदोलन की समाप्ति की घोषणा का प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि छात्रों की मांगों और भावनाओं को गंभीरता से लेते हुए संवाद और समाधान का रास्ता अपनाना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन को समाप्त कराने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लगातार समर्थन और संवेदनशील हस्तक्षेप तथा हेमंत सोरेन सरकार की सकारात्मक पहल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके लिए झारखंड के तमाम छात्रों की ओर से राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई एवं धन्यवाद।
राहुल गांधी ने हमेशा युवाओं और छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाया है
राकेश सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा युवाओं और छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाया है। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। वहीं, राज्य सरकार ने छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी चिंताओं का समाधान निकालने की दिशा में गंभीर पहल की है। उन्होंने कहा कि आंदोलन का समाप्त होना संघर्ष की हार नहीं, बल्कि संवाद और लोकतांत्रिक समाधान की जीत है। अब सरकार और संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी है कि छात्रों से किए गए आश्वासनों को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए तथा जेपीएससी और जेएसएससी जैसी भर्ती परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता के साथ आयोजित किया जाए।झारखंड के युवाओं का भविष्य राज्य की सबसे बड़ी प्राथमिकता है
प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने कहा कि झारखंड के युवाओं का भविष्य राज्य की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। कांग्रेस यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार के साथ खड़ी रहेगी कि योग्य छात्रों को उनका अधिकार मिले और किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्टाचार के कारण उनके भविष्य से खिलवाड़ न हो। उन्होंने आंदोलन को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संचालित करने वाले छात्रों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनकी एकजुटता और लोकतांत्रिक संघर्ष ने सरकार का ध्यान गंभीर मुद्दों की ओर आकर्षित किया। कांग्रेस छात्रों की जायज मांगों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे भी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video











