बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

कोलकाता के फोटोग्राफरों को पहले प्री-वेडिंग शूट का ऑफर, फिर रांची होटल में बड़ा खेल

Ranchi Crime: रांची के होटल में प्री-वेडिंग शूट के लिए कोलकाता से बुलाए गए दो फोटोग्राफरों के करीब ₹12 लाख के कैमरा और उपकरण चोरी हो गए...

अगस्त 23, 2026
in रांची Ranchi, क्राइम Crime, झारखंड Jharkhand News
A A
कोलकाता के फोटोग्राफरों को पहले प्री-वेडिंग शूट का ऑफर, फिर रांची होटल में बड़ा खेल
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: राजधानी रांची में प्री-वेडिंग फोटोशूट के नाम पर कोलकाता के दो फोटोग्राफरों को बुलाकर लाखों रुपये के कैमरा और शूटिंग उपकरण चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित होटल राजधानी प्लाजा की है। चोरी हुए कैमरा और अन्य उपकरणों की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।

Table of Contents

Toggle
  • प्री-वेडिंग शूट का ऑफर देकर Ranchi बुलाया
    • डिनर के लिए कमरे से बाहर निकले, लौटे तो गायब था कैमरा बैग
      • CCTV में दिखा संदिग्ध युवक
      • कौन-कौन से कैमरा उपकरण हुए चोरी?
        • आरोपियों की तलाश में छापेमारी

मामले में विश्वजीत सिन्हा, रितेश और धीरज कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है। पीड़ित फोटोग्राफरों की शिकायत पर डेली मार्केट थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, गुरुवार को नेमरा में होगा अंतिम संस्कार
  • मां रूपी सोरेन की जिंदगी से सीखिए वो बातें, जो शायद हमें बहुत देर से समझ आती हैं
  • पद नहीं, परिवार की ताकत थीं रूपी सोरेन, जानिए उनकी अनकही कहानी

प्री-वेडिंग शूट का ऑफर देकर Ranchi बुलाया

पुलिस के अनुसार, उत्तर 24 परगना, कोलकाता निवासी फोटोग्राफर राहुल दास और धनंजय घोष को विश्वजीत सिन्हा ने 18 अगस्त को फोन किया था। उसने रांची में प्री-वेडिंग फोटोशूट का काम दिलाने की बात कही और भरोसा कायम करने के लिए दोनों के खाते में 4 हजार रुपये एडवांस भी ऑनलाइन भेजे।

इसके बाद दोनों फोटोग्राफर 20 अगस्त की रात हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से रांची पहुंचे। स्टेशन पर रितेश उन्हें लेने आया और होटल राजधानी प्लाजा के कमरा नंबर 303 में लेकर गया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

डिनर के लिए कमरे से बाहर निकले, लौटे तो गायब था कैमरा बैग

आरोप है कि होटल पहुंचने के कुछ देर बाद रितेश दोनों फोटोग्राफरों को डिनर के लिए बाहर ले गया। उसने उन्हें भरोसा दिलाया कि कमरे में ताला लगा है और होटल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, इसलिए महंगे कैमरा उपकरण पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।

रात करीब 10:30 बजे जब दोनों वापस होटल पहुंचे, तो कमरे में रखे दोनों कैमरा बैग और उनमें मौजूद शूटिंग उपकरण गायब थे। इसके बाद होटल में हड़कंप मच गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

CCTV में दिखा संदिग्ध युवक

पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक कमरे का दरवाजा डुप्लिकेट चाबी से खोलता हुआ दिखाई दिया। फुटेज में युवक कमरे से ‘ट्राइपॉप’ लिखा काला बैग लेकर बाहर निकलता नजर आ रहा है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के साथ आरोपियों के मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

कौन-कौन से कैमरा उपकरण हुए चोरी?

पीड़ित फोटोग्राफरों के अनुसार, चोरी हुए सामान में कई महंगे प्रोफेशनल कैमरा और शूटिंग उपकरण शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से-

  • Sony A7 IV कैमरा बॉडी
  • Sony FX3 कैमरा बॉडी
  • Sigma 35mm और 85mm लेंस
  • Viltrox लेंस और मॉनिटर
  • DJI RS4 गिम्बल
  • Godox फ्लैश
  • अन्य कैमरा एक्सेसरीज और शूटिंग उपकरण

इन सभी सामान की अनुमानित कीमत करीब ₹12 लाख बताई गई है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

आरोपियों की तलाश में छापेमारी

डेली मार्केट थाना पुलिस के मुताबिक, प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी गई है। आरोपियों की गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने के लिए मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। पुलिस टीम संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल लोगों तक जल्द पहुंचने और चोरी किए गए कैमरा व अन्य उपकरण बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: Koderma: जंगल में चल रहा था अवैध ढिबरा खनन! वन विभाग की छापेमारी में दो ट्रक जब्त

Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, गुरुवार को नेमरा में होगा अंतिम संस्कार
Breaking News

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, गुरुवार को नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

अक्टूबर 7, 2026
रूपी सोरेन व्हीलचेयर पर बैठी हैं और उनके पास हेमंत सोरेन सफेद वस्त्रों में बैठे नजर आ रहे हैं।
झारखंड Jharkhand News

मां रूपी सोरेन की जिंदगी से सीखिए वो बातें, जो शायद हमें बहुत देर से समझ आती हैं

अक्टूबर 7, 2026
शिबू सोरेन और रूपी सोरेन एक कार्यक्रम में साथ बैठे हुए, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर
झारखंड Jharkhand News

पद नहीं, परिवार की ताकत थीं रूपी सोरेन, जानिए उनकी अनकही कहानी

अक्टूबर 7, 2026
Next Post
पंडित राजकुमार शुक्ल की 151वीं जयंती पर भारत रत्न की मांग, रांची में जुटे साहित्यकार

पंडित राजकुमार शुक्ल की 151वीं जयंती पर भारत रत्न की मांग, रांची में जुटे साहित्यकार

MMDR संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में कांग्रेस, झारखंड के राजस्व पर असर का दावा

MMDR संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में कांग्रेस, झारखंड के राजस्व पर असर का दावा

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, गुरुवार को नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, गुरुवार को नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

अक्टूबर 7, 2026

मां रूपी सोरेन की जिंदगी से सीखिए वो बातें, जो शायद हमें बहुत देर से समझ आती हैं

पद नहीं, परिवार की ताकत थीं रूपी सोरेन, जानिए उनकी अनकही कहानी

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 अधिकारियों की नई पोस्टिंग; जानें किसे कहां भेजा गया

Breaking News: नहीं रही सीएम हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन, हिल व्यू अस्पताल में निधन

रांची में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चेन छिनतई और भीड़ प्रबंधन पर रहेगी नजर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts