Khunti: खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी मच गई। रविवार को जिले के पंगुरा गांव के जंगल से एक गर्भवती युवती का शव बरामद किया गया है। मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
आठ महीने की गर्भवती थी युवती
पुलिस के अनुसार, युवती आठ महीने की गर्भवती थी। पोस्टमार्टम के दौरान उसके गर्भ से मृत शिशु भी मिला। इसके बाद पुलिस ने मामले में दोहरे हत्याकांड की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका अड़की थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, उसका पंगुरा गांव निवासी सागर ओड़ेया के साथ करीब दो साल से प्रेम संबंध था। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। पुलिस का कहना है कि युवती सागर पर उसे और होने वाले बच्चे को साथ रखने का दबाव बना रही थी।
दूसरी युवती को अपने घर में ढुकू रख लिया
बताया गया कि करीब दो महीने पहले सागर ने ढुकू प्रथा के तहत दूसरी युवती को अपने घर में रख लिया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
Read More- सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: आंदोलन से सरकार तक का सफर, गिरिडीह के विकास की छोड़ी विरासत
पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर को युवती अपने अजन्मे बच्चे के हक की मांग को लेकर सागर के घर पहुंची थी। इसके बाद 4 सितंबर से वह लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को उसका शव पंगुरा गांव के जंगल में मिला।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूचना पर डीएसपी मंगल सिंह जामुदा और मुरहू थाना प्रभारी गॉडविन केरकेट्टा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Read More- 7 सितंबर को बंद रहेंगे झारखंड के सभी निजी विद्यालय-PASWA का ऐलान
थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने सागर ओड़ेया को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की है। आरोपी ने कथित तौर पर युवती को बहला-फुसलाकर जंगल ले जाने और वहां गला रेतकर हत्या करने की बात कही है। मामले की जांच जारी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









