रांची: राजधानी रांची के बड़ा तालाब के पास एक बार फिर सनसनी फैल गई है, जब वहाँ संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी।
मृतक की हुई पहचान पुलिस के अनुसार, मृत व्यक्ति की पहचान शहर के कर्बला चौक के रहने वाले मो. सरवर के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव की शिनाख्त की गई।
पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया शव घटनास्थल पर पहु पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए इसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर एंगल से जाँच की जा रही है।
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।








