Sahibganj: साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड अंतर्गत मिर्जाचौकी के महादेव मोहिनी टोला में एक प्रेम विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां 36 वर्षीय पूनम देवी ने अपने से 13 वर्ष छोटे करण मोहाली के साथ शादी कर ली। शनिवार शाम दोनों विवाह बंधन में बंधे। पूनम के पहले पति से दो बेटे हैं, जिनकी उम्र नौ और सात वर्ष है।
दोनों के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था
जानकारी के अनुसार, पूनम की शादी पहले अशोक मोहाली से हुई थी। अशोक के मुताबिक, पूनम और करण के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार महीने पहले पूनम करण के साथ चली गई थी। इस मामले में अशोक ने थाने में आवेदन भी दिया था। बाद में पूनम के मायके वाले उसे वापस मिर्जाचौकी ले आए थे।
बताया जाता है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दिन पूनम और करण फिर साथ चले गए और कोलकाता पहुंच गए। इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए महादेववरण पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह ने पहल की। उन्होंने करण के पिता भुट्टो मोहाली से भी फोन पर बातचीत की।
Read More- कोडरमा में रांची-पटना मुख्य मार्ग भारी जाम, वाहनों की लंबी कतार
तलाक के बाद हुई शादी, बच्चों की जिम्मेदारी पिता को
बताई गई जानकारी के मुताबिक, कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाक होने के बाद पूनम और करण की शादी कराई गई। इस दौरान पूनम के दोनों बेटों के भरण-पोषण और उनके रहने को लेकर सहमति बनी। तय हुआ कि दोनों बच्चे अपने पिता अशोक मोहाली के साथ रहेंगे। पूनम देवी ने भी इस व्यवस्था पर सहमति जताई।
Read More- दिल्ली के स्कूल में कोडरमा की छात्रा की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
इस विवाह के साथ पूनम और करण ने अपने रिश्ते को नया नाम दिया है। वहीं, दोनों बच्चों की परवरिश और भविष्य की जिम्मेदारी भी इस मामले का अहम पहलू है। मिर्जाचौकी और आसपास के इलाके में इस विवाह की चर्चा हो रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







