रांची: राजधानी रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ ढीपाटोली नागा टावर की रहने वाली चिंता बरनवाल नामक महिला जब फल खरीदने के लिए घर से निकली थीं, तब शातिर ठगों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया।
बेटे पर दैवीय प्रकोप का डर दिखाकर ठगी पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, रास्ते में दो ठगों ने महिला को रोका और उनके छोटे बेटे पर दैवीय प्रकोप आने का बड़ा डर दिखाया। ठगों ने महिला को मानसिक रूप से इस तरह डरा दिया कि वह उनके झांसे में आ गईं।
9 लाख के जेवर लेकर हुए चंपत लाजपत राय कॉलोनी मोड़ के पास शातिर ठगों ने महिला से उनकी सोने की चूड़ी, चेन और अंगूठियां उतरवा लीं। इसके बाद ठगों ने उन्हें 51 कदम आगे चलने को कहा। महिला जैसे-जैसे कदम गिनते हुए आगे बढ़ रही थी, वैसे ही दोनों ठग करीब 9 लाख रुपए मूल्य के जेवर लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सीनियर कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और प्रशासनिक गतिविधियों पर जमीनी रिपोर्टिंग।







