Kodarma में सोमवार देर रात जयनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलैया डैम और जयनगर के बीच सड़क पर डहुआटोल के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जब उनकी बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे जा गिरी ,घायलों में से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य दो का इलाज चल रहा है।
मृतक की पहचान सनी कुमार के रूप में हुई है, जो 22 साल का था और संथ का रहने वाला था। वह सिकंदर डोम का बेटा था।
पार्टी के बाद लौट रहे थे घर
मिली जानकारी के अनुसार, सनी कुमार और उसके दो दोस्त पेंटर का काम करते थे। सोमवार शाम को तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल से पार्टी करने के लिए तिलैया डैम गए थे।
पार्टी के बाद वे देर रात मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, और जब वे डहुआटोल के पास पहुँचे तो तेज़ रफ़्तार के कारण बाइक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे जा गिरी।
इलाज़ के लिए रिम्स रेफ़र
इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल युवकों को Kodarma से हज़ारीबाग़ और फिर RIMS रेफर किया गया
हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और तीनों घायल युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए।
उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए हज़ारीबाग़ भेज दिया। इसी बीच, सनी कुमार की हालत बिगड़ती गई और बाद में उसे राँची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (RIMS) रेफर कर दिया गया।
इलाज़ के दौरान एक युवक की मौत
RIMS में इलाज के दौरान सनी कुमार की मौत हो गई।सनी कुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था । सनी कुमार अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और मज़दूर व पेंटर के तौर पर काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था।
उसकी मौत की खबर सुनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और वे रोते-बिलखते देखे गए। इस दुखद घटना के बाद गाँव में भी मातम का माहौल छा गया।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








