Ranchi: रांची में एक युवती मुंबई से अपनी फरियाद लेकर पिछले दो साल से महिला थाना पहुंच रही है, लेकिन उसकी फरियाद को बार-बार दरकिनार कर दिया जा रहा है। युवती का आरोप है कि उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया गया है, साथ ही उसे गलत धंधे में धकेलने का दबाव बनाया गया। लेकिन उसके इनकार करने के बाद शादी से मुकरने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का भी आरोप युवती के द्वारा लगाया गया है।
युवती पर गलत काम करने का दबाव बनाया गया
जानकारी देते हुए युवती ने बताया कि वह मुंबई में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही थी। इसी बीच उसकी मुलाकात गोमिया के रहनेवाले नदीम अंसारी से हुई। दोनों के बीच शुरूआती दौर पर दोस्ती बढ़ी, फिर देखते ही देखते प्यार बढ़ता गया। जिसके बाद नदीम के द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर प्यार के जाल में फंसाया गया और फिर उसके साथ संबंध बनाया। इसी बीच युवती ने जब शादी की बात कही तो नदीम उसे पहले अपने साथ रांची लाया, जिसके बाद स्पा सेंटर में गलत काम करने का दबाव बनाया। जब युवती ने इंकार कर दिया, इस बीच नदीम युवती से धिरे-धिरे दूरी बनाता गया और बाद में शादी से मुकर गया।
शादी का वादा और युवती के साथ समझौता कर जमानत पर बाहर आया
शादी से मुकरने के बाद युवती ने पहला केस कोतवाली स्थित महिला थाना में दर्ज कराया। जिसके बाद नदीम को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया। लेकिन नदीम ने एक बार फिर चाल चली और शादी का वायदा कर युवती के साथ समझौता कर जमानत पर बाहर आया। लेकिन फिर वो युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। दोबारा युवती के द्वारा मना किए जाने के बाद फिलहाल नदीम युवती को छोड़ फरार हो गया है। मामले में युवती ने कोर्ट के जरिए युवक का जमानत कैंसिल कराया और फिर नदीम के खिलाफ वारंट भी जारी किया गया। लेकिन अबतक नदीम को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।







