Ranchi: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर शनिवार को रांची समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन समेत विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
नोटिस वितरण और सुनवाई की प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा
बैठक में SIR के तहत नोटिस वितरण और सुनवाई की प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बताया कि नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं के लिए 14 अक्टूबर 2026 तक सुनवाई की जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दलों से मतदाताओं तक समय पर सूचना पहुंचाने और प्रक्रिया की जानकारी देने में सहयोग का आग्रह पर सुनवाई में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएं। दस्तावेजों के किया।
उन्होंने कहा कि नोटिस पाने वाले मतदाता निर्धारित तिथि और स्थान पर सुनवाई में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएं। दस्तावेजों के आधार पर संबंधित प्राधिकारी नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
बीएलए-2 के माध्यम से बीएलओ को सहयोग देने पर चर्चा
बैठक में बीएलए-2 के माध्यम से बीएलओ को सहयोग देने पर भी चर्चा हुई। राजनीतिक दलों से फॉर्म-6 और फॉर्म-8 से जुड़े मामलों में बीएलओ के साथ समन्वय करने को कहा गया।
उपायुक्त ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले भारतीय नागरिक नए मत अद्यतन, त्रुटिरहित और विश्वसनीय बनाना है, ताकि कोई पात्र मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं। उन्होंने पात्र युवाओं और अन्य नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित और विश्वसनीय बनाना है, ताकि कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









