Pakur: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में 2 सितंबर को हुई हथियारबंद लूट का पुलिस ने 10 दिनों के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से हथियार, कारतूस, लूटे गए आभूषण और घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर महेशपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में छह टीमों वाली विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई थी। टीम ने मानवीय, वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी की।
एक किलोग्राम चांदी के आभूषण 33 सिक्के समेत कई सामान बरामद
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के चितरपोका निवासी प्रवीण कुमार उर्फ पारो उर्फ प्रवीण कुमार याद, बिहार के बांका जिले के बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के तिवारीचक निवासी हर्ष आनंद उर्फ हर्ष यादव और बौंसी थाना क्षेत्र के दलिया बौंसी निवासी कमल कुमार किशोर उर्फ कमल यादव शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर करीब एक किलोग्राम चांदी के आभूषण, 33 सिक्के, कमरबंद, तीन जोड़ी कड़े, हेयर क्लिप समेत अन्य सामान बरामद किए गए। इसके अलावा ज्वेलरी ट्रे, थैले, आभूषण नापने की मशीन, डिब्ब पिस्टल, 7.65 और .315 बोर के सात जिंदा कारतूस तथा एक खाली मैगे और 12,700 रुपये नकद भी मिले।
एक देशी पिस्टल और सात जिंदा कारतूस समेत कई सामान बरामद
कार्रवाई में दो देशी कट्टे, एक देशी पिस्टल, 7.65 और .315 बोर के सात जिंदा कारतूस तथा एक खाली मैगजीन भी बरामद हुई है। पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार प्रवीण कुमार का पूर्व में गोड्डा, जामताड़ा, देवघर और बोकारो के कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें ज्वेलरी दुकान और शराब दुकान में लूट के मामले भी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.






