शनिवार, सितम्बर 12, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

डॉ. सीमा सिंह ने संभाला झारखंड भाजपा महिला मोर्चा का कार्यभार, संगठन विस्तार पर जोर

सितम्बर 12, 2026
in राजनीति Politics
A A
डॉ. सीमा सिंह ने संभाला झारखंड भाजपा महिला मोर्चा का कार्यभार, संगठन विस्तार पर जोर
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi: झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में पार्टी की नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्षा डॉ सीमा सिंह ने विधिवत् रूप से अपने नवीन कार्यभार को संभाला। संगठन के प्रदेश नेतृत्व के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्षा आरती सिंह, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, रांची की महापौर रोशनी खलखो सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में डॉ सीमा सिंह द्वारा जब पदभार संभाला गया तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • पद नहीं, संगठन और विचारधारा सर्वोपरि-मनोज वाजपेयी महतो ने संभाला OBC मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार
  • मध्य प्रदेश में आदिवासी बच्चों की मौत पर मंत्री इरफान अंसारी ने उठाए सवाल
  • SIR पर कांग्रेस मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, फॉर्म-6 की समय सीमा बढ़ाने की मांग की

Toggle
  • संगठन में कोई पद, प्रतिष्ठा के लिए नहीं होता है
    • शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को हम सब मिलकर पूरा करेंगे

मौके पर प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने महिलाओं को दृढ़इच्छा शक्ति की पर्याय बताते हुए कहा कि महिलाएं अपने आप मे बहुत ताकतवर होती हैं। जो महिलाएं घर को संवार कर स्वर्ग बना देती हैं उसी तरह से विकसित भारत में भी योगदान देकर देश को विश्वगुरू बनाने की क्षमता रखती हैं। महिलाओं की बड़ी भागीदारी के बगैर विकसित भारत का सपना अधूरा है। जब पुरुष और महिला दोनों मिलकर काम करेंगे, तभी विकसित भारत का लक्ष्य पूरा होगा।

उन्होंने डॉ सीमा सिंह को एक जुझारू, पार्टी के प्रति समर्पित नेत्री बताया। उन्होंने कहा कि आज तक यह देखा गया है कि डॉ सीमा को संगठन ने जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे उन्होंने सफलता और जिम्मेवारी पूर्वक पूरा करके दिखाया है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

संगठन में कोई पद, प्रतिष्ठा के लिए नहीं होता है

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने नवनियुक्त महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा को नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए कहा कि संगठन में कोई पद, प्रतिष्ठा के लिए नहीं होता है बल्कि यह एक जिम्मेदारी और दायित्व होता है। जिसे आपको निभाना पड़ता है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं को सशक्त और आगे बढ़ाने का प्रयास करती है। भाजपा देश की सेवा करने वाली पार्टी है। उन्होंने नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में महिला केंद्र बिंदु में होती है। वे हमेशा इस बात की चिंता करते हैं कि देश की महिला कैसे आत्मनिर्भर बने, स्वरोजगार करें और अपने पैरों में खड़े रहकर घर की जिम्मेदारी उठा सके।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

पूर्व प्रदेश अध्यक्षा सह प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर ने कहा कि हमारी महिला मोर्चा हमेशा से मजबूत रही है। श्रीमती कुजूर ने नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नरेंद मोदी की सरकार ने भारत की महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए बहुत कुछ किया है। अब नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को 33 % आरक्षण देकर महिलाओ को और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। अब देश की महिलाएं एक नई गाथा लिखने को तैयार है।

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्षा आरती सिंह ने कहा कि सबको मिलकर संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाना है।महिलाओं ने हमेशा अपनी शक्ति से संगठन को सुशोभित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ सीमा सिंह भाजपा झारखंड महिला मोर्चा को अपनी संगठनात्मक हुनर से और अधिक मजबूत एवं सशक्त करेंगी।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को हम सब मिलकर पूरा करेंगे

नवनियुक्त अध्यक्षा डॉ सीमा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को हम सब मिलकर पूरा करेंगे। वह इस दायित्व को पद के रूप में नहीं , बल्कि सेवा, संगठन और समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करती हैं। सभी बहनों की मेहनत ही हमारी पूंजी है और उनके द्वारा बनाई गई मजबूत नींव पर हमें आगे की इमारत खड़ी करनी है। नव नियुक्त अध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि वे इस दायित्व और भरोसा पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

उन्होंने सभी महिलाओं से आग्रह करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हम सबको लगना होगा और मातृशक्ति की मजबूती के लिए हम सब जुटेंगे, संगठन में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना मेरी प्राथमिकता होगी।

आज के पद ग्रहण समारोह में मंच का संचालन रेणु तिर्की ने किया। जबकि कार्यक्रम में मुख्य रुप से शालिनी बैसिखियार, सीमा शर्मा, काजल प्रधान, उषा पांडेय, अमिता भाटिया, रागिनी सिन्हा, गंगोत्री कुजूर, शेफाली गुप्ता, बबिता झा, बबिता वर्मा, रूपा सिंह, अर्चना सिंह, नीलम चौधरी, कुमुद झा, रंजीता सिंह, लवली गुप्ता, रमा सिन्हा, सरिता पांडेय, कमल सिंह कौर आदि उपस्थित रहीं।

च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

पद नहीं, संगठन और विचारधारा सर्वोपरि-मनोज वाजपेयी महतो ने संभाला OBC मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार
राजनीति Politics

पद नहीं, संगठन और विचारधारा सर्वोपरि-मनोज वाजपेयी महतो ने संभाला OBC मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

सितम्बर 11, 2026
मध्य प्रदेश में आदिवासी बच्चों की मौत पर मंत्री इरफान अंसारी ने उठाए सवाल
राजनीति Politics

मध्य प्रदेश में आदिवासी बच्चों की मौत पर मंत्री इरफान अंसारी ने उठाए सवाल

सितम्बर 11, 2026
SIR पर कांग्रेस मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, फॉर्म-6 की समय सीमा बढ़ाने की मांग की
राजनीति Politics

SIR पर कांग्रेस मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, फॉर्म-6 की समय सीमा बढ़ाने की मांग की

सितम्बर 11, 2026
Next Post
रांची में फेडरेशन चैंबर की आमसभा, 21 कार्यकारिणी सदस्यों समेत तीन प्रमंडलों में रविवार को मतदान

रांची में फेडरेशन चैंबर की आमसभा, 21 कार्यकारिणी सदस्यों समेत तीन प्रमंडलों में रविवार को मतदान

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

रांची में फेडरेशन चैंबर की आमसभा, 21 कार्यकारिणी सदस्यों समेत तीन प्रमंडलों में रविवार को मतदान

रांची में फेडरेशन चैंबर की आमसभा, 21 कार्यकारिणी सदस्यों समेत तीन प्रमंडलों में रविवार को मतदान

सितम्बर 12, 2026

डॉ. सीमा सिंह ने संभाला झारखंड भाजपा महिला मोर्चा का कार्यभार, संगठन विस्तार पर जोर

जातिगत जनगणना में OBC की अलग पहचान और कोड जरूरी: केशव महतो कमलेश

पाकुड़ ज्वेलर्स लूटकांड का 10 दिन में खुलासा, तीन आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ी कार्रवाई, 8 सील और 11 ध्वस्त

SIR को लेकर राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक, मतदाताओं की सुनवाई की समयसीमा तय

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra