Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 62वीं वार्षिक आमसभा चैंबर भवन में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में 156 सदस्य शामिल हुए। साहेबगंज, गोड्डा, जामताड़ा, मधुपुर, रामगढ़, पाकुड़, बोकारो, गुमला और महगामा चैंबर के पदाधिकारियों के अलावा व्यवसायी, उद्यमी और प्रोफेशनल्स भी मौजूद रहे।
महासचिव रोहित अग्रवाल ने सत्र की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की बैलेंस शीट और आय-व्यय का ब्योरा रखा, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। आमसभा ने मेसर्स जेएन अग्रवाल एंड कंपनी को एक और वर्ष के लिए ऑडिटर नियुक्त किया।
अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2026 में फेडरेशन को झारखंड सरकार के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि भवनों के नियमितीकरण, पंडरा कृषि मंडी, औद्योगिक क्षेत्रों, बैंकिंग सुविधाओं और व्यापारिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी संगठन ने पहल की।
व्यापार को बढ़ावा देने के लिए 114 देशों के दूतावासों से संपर्क
उन्होंने बताया कि निवेश और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए 114 देशों के दूतावासों से संपर्क, विभिन्न संस्थानों के साथ एमओयू और सिंगापुर-जापान के बिजनेस डेलीगेशन से जुड़े प्रयास किए गए। आईटी पार्क और निफ्ट की स्थापना की दिशा में भी पहल कााव पदाधिकारी अंचल किंगर और पवन शर्मा ने बताया कि रविवार को हर उल्लेख किया गया। सभा में सदस्यों ने खड़े होकर मल्होत्रा के कार्यकाल की सराहना की।
चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर और पवन शर्मा ने बताया कि रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी।
कोयलांचल, कोल्हान और नॉर्थ छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर अमरजीत सिंह सलूजा, विजय आनंद मूंका और विनय कुमार अग्रवाल के निर्विरोध चयन की घोषणा की गई। रविवार को 21 कार्यकारिणी सदस्यों तथा पलामू, साउथ छोटानागपुर और संताल परगना के क्षेत्रीय उपाध्यक्षों का चुनाव होगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









