Ranchi: अक्षय सोना समाधान फाऊंडेशन के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में समय-समय पर कई कार्य किये जा रहे हैं एवं गरीबों के हितों में प्रोजेक्ट भी किए गए हैं। इसी क्रम में संस्था के द्वारा भारी बारिश से बचाव हेतु ग्राम महुआ टोली नामकुम में गरीब मजदूरों की बीच छाता का वितरण किया गया। ये मजदूर विभिन्न जगहों पर कार्यरत हैं और उनका कहना है कि अपने कार्यस्थल पर आने-जाने के लिए यह कारगर होगा और बारिश से हुए बच सकेंगे।
फाउंडेशन समाज सेवा के क्षेत्र में कई कार्य संपन्न कराए हैं
संस्था की निदेशक डॉ सुनीता कुमारी यादव ने उपस्थित आम जनों के बीच बताया की यह फाउंडेशन समाज सेवा के क्षेत्र में आवश्यकता अनुसार एवं अपने सामर्थ्य को देखते हुए समय-समय पर विभिन्न समाज सेवा के कार्य संपन्न कराए हैं। उक्त अवसर पर शंकर यादव, डा श्रीमाली सुमी, शोमिल सेतु , रिमझिम, अनिल केसरी एवं अन्य गण मन व्यक्ति उपस्थित रहे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








