Share Market: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 73,500 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, निफ्टी भी करीब 100 अंक चढ़कर 22,800 के आसपास पहुंच गया। बाजार में IT, मीडिया और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी का रुझान रहा।
कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 92.89 अंक यानी 0.13% चढ़कर 73,338.92 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23.15 अंक यानी 0.10% की तेजी के साथ 22,721.60 पर कारोबार कर रहा था।
Share Market: अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी
जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में भी मजबूती बनी रही। लिस्टिंग के दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में शेयर 4% से ज्यादा उछलकर 1,489.70 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी रही, जबकि ट्रेंट में गिरावट दर्ज की गई।
वैश्विक संकेतों ने भी बाजार को समर्थन दिया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को 4% पर स्थिर रखा। महंगाई से जुड़े अतिरिक्त आंकड़ों का इंतजार कर रहे अमेरिकी केंद्रीय बैंक के फैसले और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों को राहत मिली।
हालांकि, बाजार की आगे की दिशा वैश्विक संकेतों, कंपनियों के प्रदर्शन और निवेशकों की कारोबारी धारणा पर निर्भर करेगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








