Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल, कोलकाता बर्नार्ड लिंच ने मुलाकात की। यह मुख्यमंत्री के साथ उनकी शिष्टाचार भेंट थी। ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अनुसार, बर्नार्ड लिंच को 2026 में कोलकाता में काउंसलेट-जनरल नियुक्त किया गया है।
शिक्षा, मिनरल्स, स्किल समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके बीच झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाना तथा आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिक्षा, मिनरल्स, स्किल, निवेश, संस्कृति, खेल एवं पर्यटन सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
मौके पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ अनुसंधान एवं भ्रमण अधिकारी, Australian Consulate-General, कोलकाता एंजेलीना नायर उपस्थित रहे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









