Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिंदू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026), रांची और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।
रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों आयोजक समितियों के सदस्यों से रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
पंजाबी हिंदू बिरादरी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
पंजाबी हिंदू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026) के अध्यक्ष कुणाल अजमानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में राजेश मेहरा, सौरभ खन्ना, सुनील कालरा, हैप्पी फिंगर, राहुल माकन, राकेश गिरधर और रणदीप आनंद शामिल रहे।
वहीं, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश साहू के साथ जय प्रसाद साहू, वीरेंद्र प्रसाद साहू, मुनेश्वर साहू, सुभाष प्रसाद साहू, युवराज साहू और सुमित साहू समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
रांची में दशहरा के दौरान मोरहाबादी और अरगोड़ा के रावण दहन कार्यक्रम प्रमुख आयोजनों में शामिल रहे हैं। इस वर्ष दोनों स्थानों पर 20 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









