Ranchi: रांची के जवाहर विद्या मंदिर (JVM) स्कूल ऑडिटोरियम में JVM एलुम्नी एसोसिएशन (JVMAA) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत दिवंगत दिवाकर सर की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर हुई। इसमें प्रथम बैच समेत 30 से अधिक पूर्व छात्र, स्कूल के प्रधानाचार्य बीएन झा, मोती सर और विभिन्न बैचों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
JVMAA को परिसर में कार्यालय के लिए एक कमरा उपलब्ध कराने पर सहमति बनी
बैठक में स्कूल प्रबंधन की ओर से JVMAA को परिसर में कार्यालय के लिए एक कमरा उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। इससे एसोसिएशन की गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी।
एसोसिएशन पहले से पंजीकृत सोसायटी है। बैठक में बायलॉज, सदस्यता नियम और अन्य जरूरी जानकारी सभी पूर्व छात्रों के साथ साझा करने पर सहमति बनी। साथ ही खातों और ऑडिट रिपोर्ट को समय-समय पर साझा कर कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया।=
14 अक्टूबर को स्कूल में होने वाली साइंस एग्जीबिशन के दौरान ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने की योजना बनाई गई है। एलुम्नी के पंजीकरण के लिए स्कूल परिसर में विशेष कैनोपी लगाने और इसके लिए प्रभारियों की नियुक्ति का भी निर्णय हुआ।
अलग-अलग बैचों की सक्रिय भागीदारी के लिए समूह और कमेटियां गठित
बैठक में पुराने एलुम्नी डेटा को रिकवर कर मजबूत डेटाबेस तैयार करने पर भी काम शुरू करने की जानकारी दी गई। अलग-अलग बैचों की सक्रिय भागीदारी के लिए समूह और कमेटियां गठित की गई हैं।
JVMAA विज्ञान, शिक्षा, खेल और ई-वेस्ट कलेक्शन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ हर महीने एलुम्नी गेट-टुगेदर आयोजित करने की दिशा में भी काम करेगा। इसके लिए वार्षिक गतिविधि कैलेंडर तैयार किया जाएगा।
बैठक का उद्देश्य JVM के अलग-अलग बैचों के पूर्व छात्रों को एक मंच पर जोड़कर स्कूल और समाज के प्रति उनकी सहभागिता को मजबूत करना है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.












