रांची : नई दिल्ली में आयोजित झारखंड दिवस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी प्रतिनिधित्व करेंगे। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (India International Trade Fair-2026) के तहत झारखंड सरकार के उद्योग विभाग की ओर से 24 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम स्थित एम्फीथिएटर-1 में झारखंड दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। हालांकि, मुख्यमंत्री की ओर से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को समारोह में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए अधिकृत किया गया है। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मंगलवार सुबह नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत होगी झारखंड की सांस्कृतिक पहचान
समारोह के दौरान झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला, परंपराओं और आदिवासी संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। यह आयोजन राज्य की विशिष्ट पहचान, सांस्कृतिक विविधता और गौरवशाली परंपराओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर माना जा रहा है।
झारखंड सरकार के उद्योग विभाग की ओर से आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए राज्य की सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ विकास की संभावनाओं और पहचान को भी व्यापक स्तर पर सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







