राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 9 अक्टूबर, शुक्रवार का दिन कई राशि वालों के लिए खास होने वाला है। इस दिन कई लोगों के भाग्य खुलने वाले हैं तो कई लोगों को धन की प्राप्ति के भी संयोग हैं। कई लोगों के करियर में तरक्की होने वाली है। तो चलिए जानते हैं सभी 12 राशियो के राशिफल।
मेष राशि
किसी बड़ी परेशानी का समाधान मिलने से राहत महसूस होगी। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। रचनात्मक सोच बेहतर रहेगी और पुराने डर से राहत मिलेगी। जीवनसाथी के प्रति सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने के संकेत हैं।
वृषभ राशि
कला से जुड़े लोगों को मेहनत का सम्मान मिल सकता है। घर निर्माण से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे। दोस्तों की सलाह उपयोगी रहेगी। प्रेम संबंधों में निराशा हो सकती है। बच्चों और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है।
मिथुन राशि
गैस या एसिडिटी से परेशानी हो सकती है। नए काम की शुरुआत टालना बेहतर रहेगा। रिश्तों में गंभीरता दिखानी होगी। योग और प्राणायाम से राहत मिल सकती है। काम का मनचाहा परिणाम नहीं मिलने से मन थोड़ा उदास रह सकता है।
कर्क राशि
ऑनलाइन कारोबार करने वालों के लिए दिन लाभदायक हो सकता है। घूमने की योजना बनेगी। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा। विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि
कमीशन से जुड़े काम में लाभ मिल सकता है। जरूरी अवसर को हाथ से न जाने दें। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। बड़े भाई-बहन को लेकर चिंता हो सकती है।
कन्या राशि
परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कारोबार में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। दोस्तों से बातचीत होगी और काम करने की क्षमता बेहतर रहेगी। दिन उत्साह से भरा रह सकता है।
तुला राशि
अचानक कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मतभेद संभव है।
वृश्चिक राशि
दोपहर बाद अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार पर खर्च बढ़ सकता है। रिश्तों में साथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा।
धनु राशि
नया घर या जमीन खरीदने का विचार बन सकता है। काम के लक्ष्य पूरे होने की उम्मीद है। बच्चों की सफलता खुशी देगी। फैसलों में जीवनसाथी की सलाह उपयोगी रहेगी।
मकर राशि
काम में रुकावटें आ सकती हैं। विरोधियों से सतर्क रहें और अनावश्यक खर्च घटाएं। पड़ोसियों से संबंध खराब न होने दें।
कुंभ राशि
पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, लेकिन अपेक्षित खुशी नहीं मिल सकती। निजी बातें साझा करने से बचें। खान-पान का ध्यान रखें।
मीन राशि
नौकरी में अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का दिन है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







