Ranchi: छठ महापर्व और दुर्गा पूजा के दौरान घर जाने की योजना बना रहे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। धनबाद से बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में 9 से 12 नवंबर तक सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं। वहीं, रांची से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को भी कन्फर्म टिकट के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
छठ पर्व 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा। 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को पहला और 16 नवंबर को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा। धनबाद से बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ बिहार जाते हैं। गंगा-दामोदर, वनांचल और मौर्य एक्सप्रेस में टिकटों की मांग बढ़ने से सीटें उपलब्ध नहीं हैं। धनबाद-पटना और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में 9 नवंबर को कुछ सीटें खाली होने की जानकारी है।
रांची-कोलकाता हवाई किराया 4,000 रुपये से बढ़कर 8,000 रुपये तक पहुंचा
कन्फर्म टिकट नहीं मिलने पर यात्रियों के पास तत्काल टिकट, संभावित विशेष ट्रेन और सड़क मार्ग का विकल्प है। पटना जाने के लिए नवादा-बख्तियारपुर मार्ग, जबकि आरा के लिए औरंगाबाद-सहार रूट सुझाया गया है। बस संचालकों के अनुसार, छठ के दौरान किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।
उधर, रांची-कोलकाता हवाई किराया सामान्य 4,000 रुपये से बढ़कर 8,000 रुपये तक पहुंच गया है। बसों का ऑनलाइन किराया भी सामान्य दर से अधिक है। हालांकि, पूजा स्पेशल ट्रेन 08612 और इंटरसिटी एक्सप्रेस 18628 में कुछ तारीखों पर सीटें उपलब्ध होने की जानकारी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









