Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 24 और 25 अक्टूबर को रांची में आयोजित होने वाली झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी को इस बैठक से संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने की उम्मीद है।
24 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे
भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 23 अक्टूबर को ही रांची पहुंच जाएंगे। अगले दिन, 24 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। हालांकि गिरिडीह उपचुनाव को लेकर रणनीति भी बन सकती है।
इस बैठक में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। बैठक के दौरान संगठन के कामकाज की समीक्षा के साथ आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से यह बैठक अहम होगी
नितिन नवीन का संबोधन प्रदेश संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है।
झारखंड में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से यह बैठक अहम होगी। हालांकि, बैठक के विस्तृत एजेंडे और अन्य कार्यक्रमों के बारे में फिलहाल अतिरिक्त जानकारी सामने नहीं आई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अब पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजरें 24 और 25 अक्टूबर को होने वाली इस बैठक पर टिकी हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








