Ranchi: झारखंड और बंगाल में वांछित माओवादी दंपती मंगल औऱ मालती ने आज बंगाल में आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों दंपती ने लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय में पुलिस आयुक्त अजय के. नंद के सामने किया है। आत्मसमर्पण के दौरान उनके पास से एके-27 और एक इंसास राइफल सौंपा है। उनके खिलाफ झारखंड और बंगाल के अलग-अलग थाना में कई मामले दर्ज है।
किशनजी का बेहद करीबी था मंगल
बता दें कि मंगल पर 5 लाख रुपए और मालती पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मिली जानकारी के अनुसार मंगल बंगाल के मेदिनीपुर के सालबोनी का रहने वाला है। वह साल 2010 में माओवादी आंदोलन से जुड़ा था। जिसके बाद साल 2011-12 में वह झारखंड चला आया था। बताया जाता है कि वह दिवंगत माओवादी नेता कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी का बेहद ही करीबी था।
किशनजी की मौत के बाद बदला था अपना ठिकाना
किशनजी की मौत नवंबर 2011 में एक मुठभेड़ में हो गई थी। साल 2011 में मंगल दलमा इलाके में सक्रिय था। लेकिन किशनजी की मौत के बाद उसने अपना ठिकाना बदल कर सारंडा में रहने लगा औऱ वहीं नक्सली घटनाओं को अंजाम देने लगा।
वहीं मालती झारग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर की रहने वाली है। मालती, मंगल के जुड़ने के बाद वामपंथी उग्रवाद से जुड़ी औऱ शुरूआत से ही उसकी भूमिका मुख्य रूप से झारखंड तक ही सीमित रही।
सशस्त्र संघर्ष से नहीं किया जा सकता बदलाव
आत्मसमर्पण किए जाने के बाद मंगल और मालती ने बताया कि मौजूदा समय में सशस्त्र संघर्ष से बदलाव नहीं लाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार की योजना धरातल पर काफी अच्छे से काम कर रही है। साथ ही लगातार संगठन का कमजोर होना भी उनके आत्मसमर्पण की वजह बनी है। इस लिए दोनों ने आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया।
13 एक्टिव सभी माओवादी गिरफ्तार
बात अगर पश्चिम बंगाल की करे तो सुरक्षा बलों की सूची में 13 माओवादी एक्टिव बताए जा रहे थे। जिसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों ने जगह-जगह छापेमारी अभियान चलाए और देखते ही देखते कई नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।
हाल ही झारखंड के तीन माओवादियों को भी गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक करोड़ का इनामी असिम मंडल शामिल है। वहीं पुलिस की माने तो सुरक्षा बलों के लगातार बढ़ते दबाव के कारण माओवादियों ने इस साल की शुरूआत में झारखंड के सारंडा वन क्षेत्र को छोड़ना शुरू कर दिया था। वहां से निकलने के बाद एक एक कर सभी माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









