Ranchi: जामताड़ा जिले में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नई पहल की है। उनके अनुसार, सबनपुर और गोकुला हाई स्कूल को प्लस टू स्तर पर उत्क्रमित करने के साथ दोनों विद्यालयों में पांच-पांच अतिरिक्त डिजिटल क्लासरूम उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इससे कुल 10 आधुनिक डिजिटल क्लासरूम की व्यवस्था का लक्ष्य है।
पढ़ाई से बड़ी कोई ताकत नहीं
मंत्री इरफान अंसारी ने शिक्षा को विकास का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा, “पढ़ाई से बड़ी कोई ताकत नहीं। बच्चे कलम उठाओ, गमछा और तलवार नहीं।” उन्होंने कहा कि गरीब और ग्रामीण परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिलने चाहिए, ताकि वे भी बड़े संस्थानों में पढ़कर अपना भविष्य बना सकें।
आर्थिक स्थिति के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दूंगा
मंत्री ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का जिक्र करते हुए कहा कि वहां केवल भाजपा के बच्चों का नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के बच्चों का भी पहुंचना संभव होना चाहिए। उनका जोर आर्थिक स्थिति के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने देने पर है।
जामताड़ा जिले में नारायणपुर डिग्री कॉलेज, बगरुडीह महिला डिग्री कॉलेज और मेडिकल कॉलेज के बाद अब इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाने की बात कही गई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








