Big Breaking: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक समाप्त हो चुकी है। बैठक में कुल 67 प्रस्ताव पर मुहर लगी है। कैबिनेट ने स्वास्थ्य, शिक्षाऔर रोजगार से जुड़े अलग-अलग प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दी है।
इन प्रस्ताव पर लगी मुहर :
गृह विभाग के तहत राज्य प्रोबेशन सेवा नियमावली, 2026 के गठन और सभी थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना के लंबित भुगतान के लिए ₹1.17 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति।
जल संसाधन विभाग के तहत हजारीबाग जिले की लोटिया जलाशय योजना के पुनरुद्धार और मुख्य नहरों की लाइनिंग के लिए ₹32.17 करोड़ के प्राक्कलन को प्रशासनिक स्वीकृति।
दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को पेंशन सहित अन्य लाभ देने के लिए पूर्व में जारी 11 विभागीय संकल्पों में संशोधन, ताकि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार लाभ प्रारंभिक नियुक्ति की तिथि से मिल सके।
वित्त विभाग के तहत सरकारी सेवकों की विदेश यात्रा की अनुमति प्रक्रिया में संशोधन, जिससे निजी खर्च पर विदेश जाने वाले कर्मचारियों और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले अधिकारियों की स्वीकृति निर्धारित सक्षम प्राधिकारी के स्तर पर दी जा सके।
राजकीय पॉलिटेक्निक और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को टूल रूम का चयन किया गया है. रांची, दुमका और रामगढ़ स्थित टूल रूम के सहयोग से विद्यार्थियों को इंटर्नशिप कराई जाएगी। इससे छात्रों को तकनीकी काम सीखने और अपने कौशल को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा।
खबर अपडेट की जा रही है…

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।








