Big Breaking : बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राजधानी रांची स्थित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के कार्यालय में सोमवार को CID ने छापेमारी की। CID की टीम कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस कार्रवाई के दौरान JSSC सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है।
Big Breaking: कई दिनों से भूखहड़ताल पर बैठे छात्र
बताते चलें कि इससे JPSC और JSSC परीक्षाओं को में कथित गड़बड़ी के खिलाफ राज्यभर के छात्र रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम के पास लगातार भूखहड़ताल और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र सरकार से मामले की सीबीआई जांच और परीक्षाओं को निष्पक्ष तरीके से कराने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच सीआईईडी की टीम भी मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान सीआईडी ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया और सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।Big Breaking: जेपीएससी अध्यक्ष समेत कई सदस्यो से पूछताछ कर रही CID
इसी बीच जेपीएससी के अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने इस्तीफा दे दिया। CID की टीम ने पूछताछ के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच सरकार के दबाव में आयोग के तीन अन्य सदस्यों ने भी इस्तीफा दिया। फिलहाल CID की टीम सभी से पूछताछ कर रही । अब JSSC कार्यालय में हुई CID की कार्रवाई के बाद भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों की जांच को लेकर रांची में चर्चा तेज है। हालांकि, मौजूदा छापेमारी के विस्तृत कारण और आगे की कार्रवाई पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video












