Breaking News: राजधानी रांची के चर्चित निशा भगत आत्महत्या मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीबीआई की विशेष अपराध शाखा-1 ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एफआईआर में अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इनके अलावा कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। सूत्रों से मिला जानकारी के मुताबिक सीबीआई टीम के अजय तिर्की के आवास पहुंचने की भी सूचना है।
Breaking News: निशा भगत ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी
बताते चलें कि यह मामला छह नवंबर का है। रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के डह टोली स्थित अपने आवास पर निशा भगत ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना से पहले उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए रोते हुए अपनी परेशानी साझा की थी। लाइव के दौरान उन्होंने जमीन के कारोबार से जुड़े कुछ लोगों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। साथ ही पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए थे।
Breaking News: पिठौरिया थाने में दर्ज FIR को CBI ने किया री-रजिस्टर
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आत्महत्या से पहले निशा ने पिठौरिया थाना प्रभारी को फोन कर अपनी मंशा बताई थी। इस मामले में मृतका के पिता हंदू भगत की शिकायत पर पिठौरिया थाने में प्राथमिकी संख्या 114/2026 दर्ज की गई थी।
अब सीबीआई की दिल्ली स्थित विशेष अपराध शाखा ने उसी प्राथमिकी को री-रजिस्टर कर जांच अपने हाथ में ले ली है। एजेंसी मामले से जुड़े आरोपों और घटनाक्रम की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







