Ranchi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के मुद्दे पर सीधे संवाद की अपील की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से छात्रों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से मिलने का आग्रह किया।
कांग्रेस छात्रों के आंदोलन का समर्थन करती है-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अधिकार है और कांग्रेस छात्रों के आंदोलन का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। पत्र में राहुल गांधी ने राज्य सरकार की ओर से समिति के माध्यम से छात्रों से बातचीत शुरू किए जाने की सराहना भी की। उनके मुताबिक, बातचीत के दौरान छात्रों की कई मांगों पर सहमति बनी है। हालांकि, उन्होंने चिंता जताई कि आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है और कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।छात्रों से मिलकर मांगों का समाधान करने की अपील
उन्होंने मुख्यमंत्री से छात्रों के प्रतिनिधियों से सीधे मुलाकात कर उनकी शेष मांगों और चिंताओं का समाधान करने की अपील की। राहुल गांधी ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और सरकार को उनकी बात सुनकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। Read More- Big Breaking : JSSC कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लंबे समय से राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में राहुल गांधी का यह पत्र राज्य सरकार पर संवाद के जरिए समाधान निकालने का दबाव बढ़ा सकता है। Read More- पिठौरिया घाटी में भयंकर सड़क दुर्घटना, ट्रक ने बाइक और कार में मारी टक्कर-2 की मौत कई घायल
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video












