Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी आगामी 26 नवंबर 2026 को संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। इसका निर्णय कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की मौजूदगी में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ निगरानी समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में मतदाता सूची से नाम कटने और नए मतदाताओं को जोड़ने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
बैठक में निगरानी समिति के संयोजक अनादि ब्रह्म, लाल किशोर नाथ सहदेव, डॉ. एम. तौसीफ, आहार पप्पू और जितेंद्र द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
18 नवंबर से फिर तेज होगा चौपाल अभियान
बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य के सभी जिलों में 18 नवंबर से चौपाल कार्यक्रम को फिर गति दी जाएगी। इसके तहत प्रत्येक चौपाल में ऐसे कम से कम 10 लोगों को शामिल करने का प्रयास होगा, जो जीवित हैं और वर्ष 2003 से लगातार मतदान करते आ रहे हैं, लेकिन मतदाता सूची से उनके नाम हटा दिए गए हैं। कांग्रेस ऐसे लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी।
नए मतदाताओं को जोड़ने पर भी जोर
कांग्रेस नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए भी अभियान चलाएगी। अक्टूबर 2026 में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को फॉर्म-6 भरने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में जुड़ सके।
पार्टी का कहना है कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं के अधिकारों और मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं को सामने लाया जाएगा।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







