Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान देने और लोगों को उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम विश्वजीत समादार है। कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विश्वजीत समादार को गिरफ्तार किया है।
छात्र आंदोलन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था
पुलिस के अनुसार, बुद्ध विहार निवासी सुजीत कुमार कुजूर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोप है कि वीडियो में एक युवक मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए घर में घुसकर जान से मारने और घर उजाड़ने जैसी बातें कह रहा था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वीडियो के माध्यम से लोगों को भी उकसाने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान विश्वजीत समादार के रूप में हुई है। वह बोकारो थर्मल के सिक्स यूनिट, गोविंदपुर का रहने वाला बताया गया है।सामाजिक कार्यकर्ता भैरव सिंह ने भी रांची के एसएसपी से शिकायत की है
शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस वायरल वीडियो और उससे जुड़े पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता भैरव सिंह ने भी रांची के एसएसपी से शिकायत की है। उनका आरोप है कि संबंधित युवक ने ‘टीम भैरव’ की टी-शर्ट पहनकर बयान दिया, जिससे उनकी टीम की छवि प्रभावित हुई। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video












