Jharkhand: झारखंड सरकार के मंत्री एवं झामुमो नेता शुदिव्य सोनू द्वारा राजद नेताओं को “धूर्तता” कहे जाने पर आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कड़ी आपत्ति जताई। कैलाश यादव ने इसे न सिर्फ आपत्तिजनक बल्कि पीड़ादायक बयान बताया।
कैलाश यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद सबसे बड़ी और ताकतवर पार्टी है, और इंडिया गठबंधन के नेता तेजस्वी यादव हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में मुख्य मुकाबला राजद गठबंधन और एनडीए के बीच है।
राजद प्रवक्ता ने यह भी बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजद के दिल में सम्मानित नेता हैं। बिहार में किसी कारण से झामुमो को सीट शेयरिंग में जगह नहीं मिलना अफसोसजनक है, लेकिन इसके बावजूद किसी भी राजद नेता पर अपशब्द बोलना अत्यंत निंदनीय है।
कैलाश यादव ने आगे कहा कि इस बार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद गठबंधन की सरकार बनना तय है। उन्होंने यह भी दोहराया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव देश के सबसे बड़े सामाजिक न्याय और सेक्युलर नेता हैं। बिहार में राजद किसी भी हाल में बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना चाहती है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









