Koderma: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में 3 मई को 10वीं कक्षा के छात्र उदित राज की संदिग्ध मौत के मामले में अब जांच सीआईडी के हाथों में पहुंच गई है। झारखंड सरकार की अनुशंसा के बाद सीआईडी ने केस अपने हाथ में ले लिया है। अब एजेंसी यह पता लगाएगी कि 17 वर्षीय उदित की मौत आत्महत्या थी या हत्या।
हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
दूधिमाटी निवासी विजय यादव के बेटे उदित की हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। स्कूल प्रबंधन का दावा था कि उसने गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन उसे निजी वाहन से सदर अस्पताल कोडरमा ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने आत्महत्या के दावे पर सवाल उठाया
हालांकि, परिजन शुरुआत से ही आत्महत्या के दावे पर सवाल उठाते रहे हैं। मृतक के भाई आदित्य कुमार के मुताबिक, घटना वाले दिन उन्होंने उदित से दो बार मुलाकात की थी। दोनों बार वह सामान्य था। इसके बाद स्कूल से उसकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली। परिजनों ने हॉस्टल में छात्रों की मौजूदगी और उदित के कमरे में अकेले होने को लेकर भी सवाल उठाए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर NH-20 पर शव रखकर जाम किया था। बाद में समाहरणालय के समक्ष करीब 20 दिनों तक धरना-प्रदर्शन भी हुआ।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग
परिजनों ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव से मिलकर सीआईडी जांच की मांग की थी। विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की अनुशंसा का आग्रह किया। इसके बाद सरकार ने सीआईडी जांच की अनुशंसा की। अब सीआईडी घटनास्थल, हॉस्टल की परिस्थितियों, स्कूल प्रबंधन की भूमिका, शुरुआती पुलिस जांच, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों की जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद ही उदित की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video












