Koderma: कोडरमा में मंगलवार की सुबह कोडरमा-ताराघाटी मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। लालकी के समीप भवानी बस और एक खाली हाईवा के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस चालक, कंडक्टर और हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त
मिली जानकारी के अनुसार, भवानी बस हजारीबाग से यात्रियों को लेकर पटना जा रही थी। इसी दौरान ताराघाटी के पास विपरीत दिशा से आ रहे खाली हाईवा से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
Read More- कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा, राशन लेकर लौट रहे मजदूर की मौत
तीनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया
घायलों की पहचान बस चालक मनीष कुमार और कंडक्टर संतोष कुमार के रूप में हुई है। दोनों बिहार के नालंदा जिले के निवासी हैं। वहीं, हाईवा चालक की पहचान नवादा निवासी चंदन कुमार यादव, पिता परमेश्वर यादव के रूप में की गई है।
Read More- सात समंदर पार भी नहीं टूटी आस्था-अमेरिका में कोडरमा के कृष्णकांत और नीलम ने मनाया छठ महापर्व
घटना की सूचना मिलने पर गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों घायलों को इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









