Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC की नियुक्तियों सहित छात्रों के विभिन्न मुद्दों को लेकर एक बार फिर आंदोलन तेज होने जा रहा है। JPSC/JSSC रिफॉर्म मंच ने आंदोलन 2.0 का ऐलान करते हुए राज्य के पांचों प्रमंडलों में छात्र महापंचायत आयोजित करने का फैसला लिया है। इस संबंध में मंच की वर्किंग टीम की बैठक हुई, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
प्रेस वार्ता में रविंद्र पासवान और पीयूष कुमार ने राज्य सरकार पर छात्रों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। रविंद्र पासवान ने कहा कि करीब तीन महीने पहले आंदोलन के दौरान सरकार को दो महीने का समय दिया गया था। छात्रों ने अपनी ओर से एक महीने का अतिरिक्त समय भी दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।
CID जांच की धीमी गति और CBI जांच में देरी पर भी नाराजगी
उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं, इसके बावजूद आगामी नियुक्तियों को लेकर सरकार की ओर से स्पष्ट पहल नहीं दिख रही है। मंच ने JPSC-JSSC की नियुक्तियों के अलावा रिक्त पदों को भरने की मांग भी उठाई।
प्रेस वार्ता में CID जांच की धीमी गति और CBI जांच में देरी पर भी नाराजगी जताई गई। मंच ने संबंधित मामले की CBI जांच की मांग दोहराई।
आंदोलन 2.0 के तहत पहली छात्र महापंचायत 22 नवंबर को हजारीबाग में सुबह 11 बजे आयोजित होगी। इसमें उत्तर छोटानागपुर प्रमंडल समेत राज्यभर के छात्रों को शामिल होने की अपील की गई है। मंच का कहना है कि प्रमंडलीय महापंचायतों के जरिए छात्रों को एकजुट कर सरकार पर मांगों के समाधान का दबाव बनाया जाएगा।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







