Breaking News: भाजपा नेता रमेश सिंह का मोबाइल फोन हैक होने का मामला सामने आया है। उनके नाम से WhatsApp के जरिए परिचितों और अन्य लोगों को पैसे मांगने वाले संदेश भेजे जा रहे हैं। इस संबंध में रमेश सिंह ने खुद फोन पर बातचीत के दौरान अपना मोबाइल हैक होने की जानकारी दी है।
Breaking News: लोगों से 45,000 रुपये की मांग की जा रही है
बताया जा रहा है कि उनके नंबर से लोगों को Good afternoon लिखकर 45 हजार रुपये की मदद मांगने का मैसेज भेजा जा रहा है। संदेश में लिखा है कि तत्काल 45,000 रुपये की जरूरत है और शाम 7 बजे तक पैसे लौटाने की बात कही गई है।
Read More- कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा, राशन लेकर लौट रहे मजदूर की मौत
Breaking News: रमेश सिंह ने लोगों से ऐसे संदेशों को नजरअंदाज करने की अपील की है
फोन हैक होने की जानकारी मिलने के बाद रमेश सिंह ने लोगों से ऐसे संदेशों को नजरअंदाज करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस तरह के मैसेज पर भरोसा न करें।
Read More- सात समंदर पार भी नहीं टूटी आस्था-अमेरिका में कोडरमा के कृष्णकांत और नीलम ने मनाया छठ महापर्व
ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। रमेश सिंह के नाम से आने वाले किसी भी आर्थिक मदद के संदेश पर बिना पुष्टि किए पैसे न भेजें। किसी भी लेनदेन से पहले सीधे फोन पर संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर लें।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








