Ranchi: उत्तराखंड के चमोली जिले में विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में झारखंड के सात श्रमिक प्रभावित हुए हैं। इनमें एक श्रमिक की मौत हो गई, पांच घायल हैं, जबकि एक श्रमिक के सुरंग में फंसे होने की जानकारी है। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
गुरुवार शाम मायापुर, पीपलकोटी स्थित परियोजना की सुरंग में अचानक पानी और मलबा भर गया। इसी दौरान सुरंग का एक हिस्सा धंस गया। हादसे के समय सुरंग में कुल 29 श्रमिक काम कर रहे थे। इनमें से 19 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि सात श्रमिकों की मौत हुई है और तीन अभी भी लापता बताए गए हैं।
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के डूगरिया क्षेत्र के पलसबनी गांव निवासी **श्विजय हांसदा** की हादसे में मौत हुई है। राज्य सरकार के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और एंबुलेंस से शव गांव के लिए रवाना किया जा रहा है।
हादसे में झारखंड के पांच श्रमिक घायल हुए हैं। खूँटी जिले के तपकरा निवासी हाबिल गुड़िया, तोरपा निवासी निथिर भिंगरा और सुरुने निवासी दीना बेगरा को हल्की चोटें आई हैं। गुमला जिले के कटकाही निवासी विनोद रावना का दाहिना पैर टूट गया है, जबकि पूर्वी सिंहभूम के डूगरिया निवासी खेला राम बिसरा गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है।
एक झारखंडी श्रमिक अब भी लापता
सुरंग में फंसे तीन श्रमिकों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। राज्य सरकार के अनुसार, इनमें से एक श्रमिक के झारखंड का होने की पुष्टि हुई है। उसकी पहचान और सुरक्षित वापसी के लिए राज्य सरकार कंपनी और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रम आयुक्त कार्यालय के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को त्वरित कार्रवाई और अंतरराज्यीय समन्वय के निर्देश दिए। नियंत्रण कक्ष के जरिए प्रभावित श्रमिकों के परिजनों को स्वास्थ्य और स्थिति से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार ने मृतक श्रमिक के परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सहायता तथा पात्रता के अनुसार मुआवजा, बीमा और अन्य वैधानिक लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









