Jamtara: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर संविधान और दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया है। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जामताड़ा में विशाल मार्च और सत्याग्रह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दलित, आदिवासी समाज और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
सत्याग्रह सभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि संविधान की गरिमा और वंचित समाज के सम्मान से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया।
डॉ. अंसारी ने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़े विवादित बयान का जिक्र करते हुए इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि मंदिर आस्था का केंद्र है और हर नागरिक को वहां जाने का समान अधिकार होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से भी इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की।
संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए हैं
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए हैं और इन अधिकारों की रक्षा जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनता लोकतांत्रिक तरीके से ऐसे मुद्दों का जवाब देगी। कार्यक्रम में शामिल दलित समाज के लोगों ने संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। कांग्रेस नेताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और नागरिकों के सम्मान को लेकर आंदोलन आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपिका मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे, विमलेश कुमार सिंह, आनंद जैन, दानिश रहमान, साहेब लाल हेंब्रम, आनंद सोरेन, राजन टुडू, आनंद टुडू और बोडो लाल मरांडी समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम में कई प्रस्ताव पारित किए जाने की जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








