OMR Carbon Copy का मिलान शुरू
मामले की जांच के दौरान प्राप्त OMR Carbon Copy का मिलान और स्क्रूटनी शुरू कर दी गई है। CID की गठित टीम साक्ष्यों के संकलन और उनके विश्लेषण की प्रक्रिया में जुटी है। जांच एजेंसी का कहना है कि OMR कॉपियों की जांच से परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े तथ्यों को सामने लाने में मदद मिल सकती है।साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
CID ने स्पष्ट किया है कि मामले में अनुसंधान लगातार जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जिलों में टीमों की कार्रवाई भी जारी है। JPSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर पहले से ही अभ्यर्थियों के बीच सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में CID की ओर से OMR कॉपियों की स्क्रूटनी और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी को जांच में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









