रांची: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और राज्य सरकार के कई मंत्री भी दिल्ली के लिए रवाना हुए।
कांग्रेस और INDIA गठबंधन की ओर से आयोजित इस महारैली में देशभर से गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी है। रैली के जरिए मतदाता अधिकारों और कथित वोट चोरी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
महारैली में शामिल होंगे INDIA गठबंधन के नेता
दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इस महारैली को लेकर झारखंड में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बसों और ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली पहुंच रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रैली में शामिल होने को झारखंड में INDIA गठबंधन की एकजुटता के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की ओर से मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में 1 नवंबर को आयोजित महारैली के माध्यम से केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाने की संभावना है।
महारैली में झारखंड के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के बीच अब सभी की नजर दिल्ली के रामलीला मैदान से दिए जाने वाले राजनीतिक संदेश पर रहेगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








