Ranchi: बार काउंसिल ऑफ झारखंड का चुनाव संपन्न हो गया है। चुनाव में अभय कुमार चतुर्वेदी ने चेयरमैन पद पर जीत हासिल की, जबकि रिंकू भगत वाइस चेयरमैन निर्वाचित हुईं। वहीं, प्रशांत कुमार ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य पद पर जीत दर्ज की।
रुकी भगत ने 10 वोट हासिल कर जीत दर्ज की
चुनाव में कुल 26 वोट पड़े। चेयरमैन पद के लिए अभय कुमार चतुर्वेदी को 15 मत मिले। वहीं, वाइस चेयरमैन पद पर रिंकू भगत ने 10 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में प्रशांत कुमार को 18 वोट मिले।
Read More- JSSC ने सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट किया जारी-यहां देखें लिस्ट
अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाइयां दी
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाइयां दी गईं। अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई नेतृत्व टीम झारखंड के वकीलों के हितों और अधिकारों की रक्षा के साथ उनके कल्याण के लिए प्रभावी कदम उठाएगी।
Read More- कोडरमा में प्राचार्य के निलंबन पर बवाल! शिक्षा विभाग और छात्राएं आमने-सामने
राजधानी रांची में संपन्न इस चुनाव को राज्य के अधिवक्ता समुदाय के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई टीम के सामने अधिवक्ताओं की समस्याओं, पेशेवर हितों और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर काम करने की जिम्मेदारी होगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









